फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रा करने वालों के लिए बुरी खबर

Fri, 11 Mar 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी हो गई है। टीटीई की टीम कभी भी, कहीं भी ट्रेनों की चेकिंग कर सकती है। दिल्ली डिविजन के सीनियर डीसीएम की ओर से सेक्शन के चीफ टिकट इंस्पेक्टर को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


रेल अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली डिविजन के सीनियर डीसीएम ने अलग-अलग छह स्क्वायड टीम बनाई गई हैं। फरीदाबाद के ज्यादा टिकट चेकिंग स्टाफ  को निजामुद्दीन स्क्वायड में रखा गया है।

यह स्क्वायड प्रतिदिन किसी न किसी स्टेशन पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाएगा। दिल्ली डिविजन के सीनियर डीसीएम हेमेंद्र कुमार ने बताया कि निजामुद्दीन स्क्वायड व डिविजन स्क्वायड  मिलकर निजामुद्दीन से लेकर पलवल तक के स्टेशन पर चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो होडल से लेकर न्यूटाउन तक काफी संख्या में यात्री बेटिकट यात्रा करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा बेटिकट चलने वाले स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें