फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद फिर लगेगा पुष्प मेला, 13 मार्च को उद्घाटन

Fri, 11 Mar 2016 10:31 AM IST
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
Flower Show
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने फरीदाबाद की तर्ज पर पलवल जिले में भी बागवानी को बढ़ावा देने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


इसके तहत 6 मार्च को सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में आयोजित हुए पुष्प मेले की तर्ज पर 13 मार्च को पलवल के ताऊ देवी लाल पार्क में पुष्प मेले का आयोजन किया जाएगा। करीब 12 वर्ष बाद पलवल में दूसरी बार इस तरह का आयोजन होगा।

फरीदाबाद हुडा प्रशासन की डिवीजन-चार के तहत पलवल आता है। हुडा प्रशासक गरिमा मित्तल इससे पहले पलवल में ही एडीसी के पद पर रह चुकी हैं।

उन्होंने ही बागवानी (हार्टीकल्चर) विभाग को फरीदाबाद की तर्ज पर पलवल में भी इस तरह के आयोजन के लिए आदेश दिए, जिसके बाद विभाग ने सभी तैयारियां कीं। 13 मार्च को एक दिवसीय पुष्प मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बागवानी विभाग के एक्सईएन जोगीराम के मुताबिक हुडा प्रशासक के आदेश के बाद सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। मेले की शुरुआत में पलवल के डीसी अशोक कुमार शर्मा और गरिमा मित्तल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में एसपी राजेश दुग्गल मौजूद होंगे।

बागवानी को बढ़ावा देने की पहल
पलवल क्षेत्र कृषि प्रधान जिला है। हुडा का उद्देश्य है कि पुष्प मेेले के आयोजन से वहां बागवानी को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए हुडा प्रशासन वहां के किसानों व अन्य संस्थाओं को बागवानी और फूलों की खेती के लिए प्रेरित करना चाहता है।

एक्सईएन जोगीराम ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2003 में ऐसे मेले का आयोजन किया गया था है। विभाग के मुताबिक आयोजन से पहले ताऊ देवी लाल पार्क में नए पौधे भी लगाए जा चुके हैं। 

उद्योगों व सामाजिक संस्थाओं को करेंगे प्रेरित
विभाग के मुताबिक पुष्प मेले के जरिये पलवल में उद्योगों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और सामाजिक संस्थाओं को बागवानी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

फरीदाबाद की तर्ज पर ही  घरेलू, इंडस्ट्रियल, शिक्षण संस्थान और धार्मिक स्थल सहित अन्य वर्गों में फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। विभाग का मानना है कि लंबे समय बाद इस तरह के आयोजन से लोगों को नए-नए पौधों, गुलाब समेत अन्य फूलों की 100 से अधिक किस्मों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इससे आने वाले वर्षों में जागरूकता बढ़ेगी और लोग बागवानी के लिए प्रेेरित होंगे। मेला सुबह आठ बजे शुरू होगा, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, स्पॉट पेंटिंग, फ्लॉवर शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें