फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द होने पर फूटा गुस्सा, टर्मिनल-1 पर यात्रियों का हंगामा, वीडियो वायरल

Fri, 20 Nov 2026 12:12 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर स्पाइसजेट की उड़ान रद्द होने के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। दिल्ली से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-603 के रद्द होने से नाराज यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर हंगामा किया। इस दौरान यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उड़ान संख्या एसजी-603 को 19 नवंबर की रात दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होना था। हालांकि, उड़ान रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे नाराज यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर पहुंचकर अपनी नाराजगी जाहिर की। यात्रियों को उड़ान रद्द होने के बाद आगे की यात्रा को लेकर भी चिंता सताने लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें