फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कर्ज के दबाव में प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 60 लाख की रंगदारी, कारोबारी के चालक का बेटा है गिरफ्तार आरोपी

Fri, 20 Nov 2026 11:58 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कर्ज के दबाव में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर प्रॉपर्टी डीलर से 60 लाख की रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने मूलरूप से रायबरेली निवासी आरोपी आशु मौर्य (27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक टैबलेट, सिम कार्ड, मोटरसाइकिल और कटे नोट का दूसरा हिस्सा बरामद किया है।

विज्ञापन


आरोपी मानेसर गुरुग्राम हरियाणा में रहकर एक कंपनी में चालक का काम करता था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पिता 27 साल से कारोबारी के यहां चालक का काम करते हैं। इस वजह से आरोपी शिकायतकर्ता के परिवार को अच्छी तरह जानता था। आरोपी ने बताया कि उसपर लाखों रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने कारोबारी से 60 लाख रुपये ऐंठने की योजना बनाई।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि पेशे से प्रॉपर्टी डीलर जतिन गाबा अपने परिवार के साथ जनकपुरी इलाके में रहते हैं। करीब एक सप्ताह पहले उन्होंने जनकपुरी थाने में 60 लाख की रंगदारी मांगने की शिकायत की। कारोबारी के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पता चला कि बाइक सवार नांगलोई निवासी पंकज गौतम (22) लिफाफा लेकर आया था।
विज्ञापन


पूछताछ में पंकज ने बताया कि उसे मानेसर से एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के जरिये राइड मिली थी। उसे शिकायतकर्ता के घर लिफाफा पहुंचाने का काम दिया गया था। पुलिस ने राइडर से उस मोबाइल नंबर की जांच की। जांच में पता चला कि नंबर आशु मौर्य के नाम पर पंजीकृत था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें