इन नामों की चर्चा
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे व वर्तमान में उत्तराखंड के प्रभारी पूर्व विधायक देवेंद्र यादव, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रोहित चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल के नाम पर खासतौर पर विचार कर रहा है। निगम चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा आरंभ होने के दौरान भी कन्हैया लाल को अध्यक्ष बनाने पर विचार हुआ था, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने विचार त्याग दिया था।
जयप्रकाश अग्रवाल भी दौड़ में शामिल
कांग्रेस आलाकमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को भी प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। वे चार बार लोकसभा व एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। साथ ही, सात साल तक प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके अध्यक्ष काल में कांग्रेस ने एक लोकसभा व दो विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने संगठन खड़ा करने के लिए जिलों व ब्लाकों में जाकर बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। वे अभी तक मध्यप्रदेश के प्रभारी थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने बृहस्पतिवार को उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया। इसके बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने के कयास का दौर शुरू हो गया है।