फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए टूटेगा मंदिर का कुछ हिस्सा

Mon, 29 Dec 2014 01:34 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
कनावनी पुलिया के पास बनाई जा रही 6 लेन की रोड के  निर्माण में बाधक बने प्राचीन मंदिर का रविवार को जीडीए के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर के पुजारी के साथ वार्ता के बाद मंदिर के कुछ हिस्से को सड़क में शामिल करने का निर्णय लिया गया। वहीं मंदिर को हटाने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर हंगामा किया।

ओएसडी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कनावनी पुलिया के पास से छह लेन की रोड का निर्माण शुरू किया जाना है, जिसे सीआईएसएफ रोड में मिलाया जाएगा। जिस जगह से सड़क बनाई जाएगी उस जमीन पर मंदिर आ रहा है।
विज्ञापन


इसकी वजह से छह लेन का रास्ता यहां पर आकर मात्र दो लेन का रह जाता है। इस वजह से जीडीए के अधिकारियों ने मंदिर का निरीक्षण किया।

पुजारी से बातचीत कर मंदिर परिसर के कुछ हिस्से को रास्ते में शामिल करने का निर्णय लिया गया है, जिससे सड़क चौड़ी हो जाए और वाहन चालकों को भी परेशानी न हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सड़क बनाने का काम देख रहे अधिकारियों को नए सिरे से एलाइनमेंट करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मंदिर के कम से कम हिस्से को नुकसान पहुंचे और सड़क के लिए जमीन भी मिल जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता कप्तान सिंह, प्रवर्तन प्रभारी वाईएन चौधरी, सुहेल फरीदी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें