फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद की सुरक्षा में चूक की इनसाइड स्टोरी: गुरुग्राम के सेक्टर-7 में लिखी गई पूरी पटकथा, आज ही आरोपी आए दिल्ली

Wed, 13 Dec 2023 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

बताया जा रहा है कि संसद में कलर स्मॉग उड़ाने वाले आरोपी व उनके साथी सेक्टर-7 एक्सटेंशन के हाउसिंग बोर्ड के एक घर में ठहरे थे। यहीं पर ही संसद की सुरक्षा को भेद कर हड़कंप मचाने की पटकथा लिखी गई थी।
विज्ञापन
इसी घर में ठहरे थे संसद में हड़कंप मचाने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में हुई सुरक्षा चूक के मामले में गुरुग्राम से कनेक्शन सामने आने के बाद कमिश्नरेट की पुलिस हरकत में है। मामले में दिल्ली पुलिस ने सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक दंपती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि संसद में कलर स्मॉग उड़ाने वाले आरोपी व उनके साथी सेक्टर-7 एक्सटेंशन के हाउसिंग बोर्ड के एक घर में ठहरे थे। यहीं पर ही संसद की सुरक्षा को भेद कर हड़कंप मचाने की पटकथा लिखी गई थी। पूरे मामले का खुलासा करने के लिए दिल्ली और कमिश्नरेट पुलिस की पुलिस के साथ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी भी जुट गई है।

संसद में हुई घटना के बाद गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह एक दिन गुरुग्राम के सेक्टर-7 एक्सटेंशन के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विशाल उर्फ विक्की शर्मा के 67 नंबर मकान में ठहरे थे। एक रात इनके घर बिताने के बाद यह बुधवार सुबह ही दिल्ली गए थे।

पूछताछ के दौरान दंपती की बेटी भी मौजूद रही
संसद में हुई इस घटना के बाद जब गुरुग्राम कनेक्शन मिला तो दिल्ली पुलिस की एक टीम विशाल शर्मा उर्फ विक्की शर्मा के घर पहुंच गई और विक्की व उसकी पत्नी वृंदा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। इस दौरान उनकी बेटी भी मौजूद रही। सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और महिला पुलिस अधिकारी उनकी बेटी से भी पूछताछ कर रही हैं।

कमिश्नरेट की पुलिस व खुफिया तंत्र सक्रिय
घटना के बाद से ही कमिश्नरेट की पुलिस व खुफिया तंत्र इस पूरे क्षेत्र में सक्रिय हो गया और पूछताछ शुरू कर दी लेकिन दंपती को हिरासत में लिए जाने की स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं कर रहे। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। दिल्ली पुलिस व कई सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। उन्हें भी सूचना मिली है कि दिल्ली पुलिस ने दंपती को हिरासत में लिया है और दंपती की बेटी से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की ओर से जांच के लिए दंपती को हिरासत में ले जाया गया है। पुलिस टीम अपने स्तर पर इसके बारे में छानबीन कर रही है। - वरुण दहिया, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें