नगर कोतवाली में दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने साले के पुत्र की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गत आठ दिसंबर को एक मैरिज होम आए थे। कार्यक्रम में आरोपियों द्वारा परिवार के युवक की बहन के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसका उसके भाई ने विरोध किया। इस पर आरोपी उग्र हो गए और भाई के साथ बुरी तरह मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया।
साथ ही आरोपियों ने धारदार हथियार से उसका कान काट दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल युवक का अस्पताल में उपचार कराया गया। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक, सुभाष उर्फ कलुआ एवं दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।