फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव संसद पास कर सकती है, केजरीवाल नहीं'

Sun, 01 May 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए आप सरकार के जनता के बीच जाने के फैसले की भाजपा नेताओं ने निंदा की है। दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और सांसद विजय गोयल ने अलग-अलग बयान में दिल्ली सरकार पर नाकामी छुपाने और केंद्र सरकार से टकराव का नया रास्ता तैयार करने और नौटंकी करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि केजरीवाल सरकार अगर इस मामले में गंभीर हैं तो उसे पहले राजनीतिक पार्टियों में सहमति बनानी चाहिए।

विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार को जो जिम्मेदारियां निभानी थीं, उन पर पूरी तरह फेल हो जाने के बाद अब सरकार ने नया पैंतरा बदला है। यदि वह दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए गंभीर होती तो उसे प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार के पास जाकर चर्चा करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

विफलता छिपाने की कोशिश कर रहे केजरीवाल?

केजरीवाल
ऐसा न कर सिर्फ राजनीति करने के लिए उसने नया पासा फेंका है।  मुख्यमंत्री को अच्छी तरह पता है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए संविधान में संशोधन करना पड़ेगा।

मगर दिल्ली सरकार केंद्र सरकार से जानबूझकर टकराव मोल लेने के लिए नए मुद्दे खोजती रहती है जिन्हें उछाल कर जनता को गुमराह किया जा सके। उधर, विजय गोयल ने आरोप लगाया कि ऑड ईवन स्कीम की विफलताओं को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री ऐसा कर रहे हैं।

जबकि कांग्रेस की ओर से भी अजय माकन ने कहा है कि पूर्ण राज्य पर केजरीवाल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव संसद पास कर सकती है केजरीवाल नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें