फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर-दो के पास गिरा पंडाल, हादसे में टेंट का अस्थायी ढांचा गिरा, 40 दबे, 29 जख्मी

Sun, 18 Feb 2024 01:21 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दक्षिणी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास शादी के लिए लगाया जा रहे टेंट का बड़ा अस्थायी ढांचा शनिवार सुबह करीब 11 बजे भरभराकर गिर गया। इससे काम कर रहे 40 मजदूर लोहे के फ्रेम और बांस-बल्लियों की मदद से बनाए जा रहे ढांचे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
जेएलएन स्टेडियम में गिरा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास शादी के लिए लगाया जा रहे टेंट का बड़ा अस्थायी ढांचा शनिवार सुबह करीब 11 बजे भरभराकर गिर गया। इससे काम कर रहे 40 मजदूर लोहे के फ्रेम और बांस-बल्लियों की मदद से बनाए जा रहे ढांचे के नीचे दब गए। चीख-पुकार मची तो फौरन मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। पुलिस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां, एंबुलेंस, आपदा प्रबंधन, निगम और अन्य एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई। कटर की मदद से फ्रेम को काटकर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि हादसे में 29 लोगों को चोट लगी। इनमें 18 को एम्स के ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। बाकी 11 घायलों का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। एम्स ट्रॉमा सेंटर में सात और सफदरजंग में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। लोधी रोड थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। स्टेडियम के गेट नंबर-2 के बाहर खाली मैदान में सुबह शादी के लिए टेंट लगाया जा रहा था।

विज्ञापन


करीब 1500 गज के एरिया में इंतजाम किया जा रहा था। बांस-बल्लियां बांधने के अलावा साइड में लोहे के फ्रेम और बड़े-बड़े पैनल खड़े किए जा रहे थे। टेंट का ढांचा लगभग तैयार भी हो गया था। ऊपर तिरपाल बांधने का काम चल रहा था। अचानक तेज हवा के बीच टेंट एक ओर गिर गया। इससे काम कर रहे 40 मजदूर दब गए। कुछ लोग खुद ही सुरक्षित निकल आए। कुछ लोगों को बचाव दल ने टेंट के नीचे घुसकर निकाला।

करीब दो घंटे तक बचाव कार्य चला। एंबुलेंस और पीसीआर की मदद से घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर और सफदरजंग भेजा गया। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि लोधी कालोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक मजदूर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी 28 का दोनों अस्पताल में इलाज जारी है। मजदूरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि हवा की वजह से टेंट जमींदोज हुआ। बाकी जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें