फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का-लड़की का गोत्र एक होने पर पंचायत का फरमान- शादी की तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा

Mon, 29 May 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में पंचायती फरमान का एक मामला सामने आया है। शनिवार को दिल्ली के रघुबीर नगर में बावरी समाज के लोगों ने एक लड़की और एक लड़के की शादी के मामले को लेकर पंचायत की। पंचायत ने दोनों को धमकी दी है कि अगर उनकी शादी हुई, तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पंचायत करने वाले लोग बावरी समाज से हैं। दरअसल, दिव्यांग राखी और अमित एक-दूसरे से शादी करना चाहते है। 

दोनों के परिवार भी उनके रिश्ते से राजी है। लेकिन, समाज को इससे ऐतराज है। समाज का कहना है कि इन दोनों का एक ही गोत्र है, जिससे ये दोनों रिश्ते में भाई-बहन हुए।

राखी ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उससे कोई शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन अब अमित ने उनका हाथ थामा है। अमित का भी कहना है कि वह राखी को अपना जीवन साथी बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुआ ने लिया राखी को गोद

marriage
उनकी शादी को लेकर जब पंचायत ने आपत्ति जताई, तो राखी की बुआ ने उनका समाज ही बदलवा दिया। राखी की बुआ पंजाबी हैं, उन्होंने राखी को कानूनी रूप से गोद ले लिया है।

6 जून को राखी-अमित की शादी है। कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। ऐसे में पंचायत के ऐतराज से परिवार काफी परेशान है। उन्होंने पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें