फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची को 70 साल के NRI ने टॉफी का लालच दिया और फिर...

Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
बच्ची से रेप
विज्ञापन
6 साल की बच्ची को 70 साल के एनआरआई ने टॉफी का लालच दिया और उठाकर ले गया, फिर उसने अंजाम दिया खौफनाक कांड। घटना पंजाब के लुधियान की है।
विज्ञापन


शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर खन्ना इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ 70 वर्षीय पड़ोसी ने बलात्कार किया। वारदात के बाद एनआरआई ने बच्ची से मारपीट भी की और किसी को न बताने की धमकी दी।

खन्ना इलाके के एसएचओ जगदीश राज ने कहा कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वाई एस हेयर ने कहा कि संदिग्ध की मेडिकल जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि उसने अपराध किया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी

बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद लौटकर आई तो पेट में दर्द की बात कहते हुए रोने लगी। मैंने सोचा खाने पीने से हुआ होगा, लेकिन शाम तक भी दर्द कम न हुआ तो वह उसे डॉक्टर के पास ले गई।

वहां डॉक्टर ने उन्हें मामला बताया और मेडिकल कराने को कहा। सा​थ ही पुलिस में ​शिकायत देने को भी कहा। मां ने बताया​ कि वह तुंरत थाने पहुंची और वहां पर बच्ची से प्यार से सारी बात पूछी तो उसने बता दिया। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे टॉफी खिलाई थी।

और टॉफी दिलाने के लिए वह उसे अपने साथ कमरे में ले गया। वहां पर उसने उसके साथ मारपीट भी की। बता दें कि घटना के बाद बच्ची बहुत डरी हुई है और घर से बाहर तक नहीं जाती। न ही बच्चों के साथ खेलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें