फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकिए मत, किया गैंगरेप और सजा सिर्फ 5 जूते

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने रिश्ते के दो भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला 12 मई का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


किशोरी के मुताबिक वह पड़ोस के घर में पानी भरने गई थी, तभी दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

इस बीच आरोपियों को बचाने के लिए बिरादरी के लोग पंचायत में जुटे हैं। पीड़ित को 50 हजार रुपये देने और दोनों युवकों को पांच-पांच जूते मारकर मामला समाप्त करने का भी प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन

पंचायत ने रखा ये प्रस्ताव

पीड़िता के परिवार वालों ने इसकी शिकायत आरोपियों के परिजनों से की। बात बढ़ने पर गांव के मौजूद लोगों ने बीच में पड़कर मामला रफा-दफा कराने का प्रयास किया, इसके लिए कई बार बैठकें भी हुईं।

पीड़िता के परिजन के मुताबिक कुछ लोगों ने आरोपियों को पचास हजार रुपये का दंड व पांच जूते मार कर छोड़ने का प्रस्ताव दिया है।

जांच अधिकारी एसआई सुमित्रा ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी सत्यता जांची जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें