फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panch Parmeshwar Summit: BJP ने रामलीला मैदान से फूंका एमसीडी चुनाव का बिगुल, नड्डा का केजरीवाल सरकार पर हमला

Sun, 16 Oct 2022 01:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला न्यूज डेस्क, दिल्ली

सार

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौमुखी विकास हो रहा है। दिल्ली में मोदी सरकार ने कई विकास कार्य किए, लेकिन नाकारा केजरीवाल सरकार दिल्ली के विकास कार्यों में बाधा डालने का काम करती रही है।
विज्ञापन
पंच परमेश्वर सम्मेलन में संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी का पंच परमेश्वर सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उनके संबोधन को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए भाजपा का शंखनाद माना जा रहा है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौमुखी विकास हो रहा है। दिल्ली में मोदी सरकार ने कई विकास कार्य किए, लेकिन नाकारा केजरीवाल सरकार दिल्ली के विकास कार्यों में बाधा डालने का काम करती रही है। अपने आप को बड़े राजनीतिक दल का दावा करने वाली पार्टियां भी रामलीला मैदान में जनसभा नहीं कर पाती हैं, वहीं भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन इस मैदान में होता है।''

नड्डा ने आगे कहा, ''भारतीय जनता पार्टी का अपना एक सिद्धांत है। हमारे लिए सबसे पहले देश है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास जो प्रधानमंत्री जी का मूल मंत्र है हम उस पर काम करते हैं।''
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा, ''भाजपा एक वैचारिक पार्टी है, कैडर बेस पार्टी है। हमने कहा पंच परमेश्वर, हर बूथ से पांच कार्यकर्ता आएगा तो ये हमारा पंच परमेश्वर सम्मेलन हो जाता है। जब हम कहते हैं बूथ समिति तो यही संख्या 5 लाख हो जाती है। ये ताकत अगर किसी में है तो वो भाजपा में है।''

नड्डा ने आगे कहा, ''भाजपा में आज लोकसभा में 302 एमपी हैं। राज्य सभा में 92 एमपी हैं, हमारे 1,395 विधायक हैं। देश के 18 राज्यों में राजग की सरकार है, जिसमें 12 में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें