होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
दिसंबर में कोहरे के कारण बंद हुई पलवल-अलीगढ़ ईएमयू फिर से शुरू हो गई है। अब लोगों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी और न ही फरीदाबाद के रास्ते अलीगढ़-दिल्ली के बीच आवाजाही करने में परेशानी होगी।
सेवा बहाल होने के बाद स्थानीय यात्रियों को काफी राहत मिली है। ट्रेन अब पूरे सप्ताह दौड़ेगी। कोहरे के चलते रेलवे ने 8 दिसंबर 2015 को दिल्ली- पलवल (64064), पलवल- शकूरबस्ती (64019), पलवल- अलीगढ़ (64167) और अलीगढ़- पलवल (64168) ईएमयू को शनिवार व रविवार के दिन रद्द करने की घोषणा की थी। 8 फरवरी से सभी एक्सप्रेस ट्रेन तो बहाल कर दी गई, लेकिन उत्तर रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को बहाल नहीं किया।
शुक्रवार आधी रात को इस संबंध में सभी स्टेशनों को सूचना दी गई शनिवार व रविवार से पलवल- अलीगढ़ (64167) और अलीगढ़- पलवल (64168) को बहाल कर दिया गया।
हालांकि अभी तक दिल्ली- पलवल (64064), पलवल- शकूरबस्ती (64019) के सेवा बहाल करने को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है।