फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को चाहिए थी भारतीय एयरफोर्स की खूफिया जानकारी

Fri, 04 Dec 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहद पार बैठे ‘ऊपर वाले अधिकारी’ ने एयरफोर्स के बड़े हवाईअड्डों की पूरी जानकारी मांगी थी। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर ने कफायतउल्ला और बीएसएफ के हवलदार अब्दुल रशीद से ‘ऊपर वाले’ के आदेश का हवाला देते हुए यह जानकारी जुटाने को कहा था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कफायतउल्ला और रशीद से ये जानने में जुटी हुई है कि  पाकिस्तान में बैठा हैंडलर किसको ‘ऊपर वाला’ कहकर संबोधित कर रहा था।

वहीं मामले में दिल्ली पुलिस की टीमें जम्मू कश्मीर में दबिश दे रही हैं। पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के हैंडलर ने कफायतउल्ला और बीएसएफ के हवलदार से देश के एयरफोर्स के हवाईअड्डों की जानकारी मांगी थी।

कितने जवान तैनात रहे है ये सब जानकारी जल्द चाहिए

कफायतउल्ला ने खुलासा किया है कि आईएसआई हैंडलर ने उससे कहा था कि भारत के जितने भी बड़े एयरफोर्स के हवाई अड्डे हैं उनकी पूरी जानकारी चाहिए।

भारत में कितने बड़े एयरफोर्स के हवाई अड्डे हैं, कहां है, हवाई अड्डों पर कितने लड़ाकू विमान तैनात रहते हैं और कितने जवान तैनात रहे है ये सब जानकारी जल्द चाहिए।

हवलदार अब्दुल रशीद ने ये खुलासा किया है कि वह जम्मू-कश्मीर में स्थित एयरफोर्स के हवाई अड्डे की जानकारी दे चुका है। इसकी जानकारी जुटाने के लिए वह खुद हवाई अड्डे गया था।
विज्ञापन

पुलिस पाक में बैठे हैंडलर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है

वहीं आईएसआई के एजेंट की सहायता करने वाले दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग के अधिकारी की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी गई है। पकड़े गए एजेंट से बार-बार पाक उच्चायोग के अधिकारी के बारे में पूछा जा रहा है।

अधिकारी की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस पाक में बैठे हैंडलर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। दिल्ली पुलिस को हैंडलर के कुछ नंबर मिल गए हैं। दिल्ली पुलिस की टीमें लोकल पुलिस की सहायता से जम्मू कश्मीर में दबिश डाल रही हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र कुमार यादव ने कहा कि पुलिस को स्कूल टीचर, आर्मी मैन और हवलदार की तलाश की जा रही है। इस जासूसी रैकेट में शामिल दो आर्मी मैन की पहचान कर ली गई है। इनमें एक जम्मू कश्मीर का है जबकि दूसरा दार्जिलिंग का रहने वाला है। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। ये जेसीओ रेंक के हैं। सबूत मिलेगा तो उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें