फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इकलाख की मौत पर चुप क्यों हैं पीएम मोदी?'

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी में इकलाख की मौत पर सियासत दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है। शुक्रवार एमआईएम पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी इकलाख से परिजनों से मिलने दादरी उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन


ओवैसी ने परिजनों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी को अपने निशाने पर लिया। ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बयान कि यह हत्या नहीं हादसा है पर हमला बोला।

ओवैसी बोले कि इकलाख की मौत हादसा नहीं एक सुनियोजित हत्या है। इस हत्या को पूरी योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है।

आशा के बेटे की मौत पर तो दुख जताया और इकलाख पर रहे चुप

दादरी पहुंचे ओवैसी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी मांस नहीं अपना दिमाग जांच कराए। इसके साथ ही उन्होंने पीएम और यूपी के सीएम अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

ओवैसी ने कहा कि पीएम के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वो इस घटना का विरोध कर सकें। ओवैसी ने कहा कि पीएम ने आशा भोंसले के बेटे की मौत पर तो दुख जता दिया लेकिन इकलाख की मौत पर उन्होंने आज तक कुछ नहीं कहा।

ओवैसी ने कहा कि उम्मीद थी कि सबका साथ सबका विकास कहने वाले पीएम इकलाख की मौत पर एक ट्वीट तो करेंगे लेकिन वो भी नहीं हुआ, जिससे बहुत निराशा है।
विज्ञापन

'बयानबाजी बंद कर दादरी पहुंचे आजम खां'

वहीं अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि जहां इकलाख को मारने वालों की गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी वहीं मीट की जांच हो रही है। जांच मीट की नहीं इनके दिमाग की होनी चाहिए।

इसके साथ ही मुजफ्फरनगर दंगों की बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि अभी तो वहीं का इंसाफ नहीं मिला तो उन्हें शक है कि इकलाख की मौत में कोई न्याय मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने आजम खां पर हमला बोलते हुए कहा कि आजम खां समाजवादी पार्टी का मुस्लिम चेहरा हैं। बयानबाजी बंद कर आजम खां को दादरी आना चाहिए। समाजवादी पार्टी को मौत पर राजनीति बंद करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें