फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Shocking Video: दिल्ली में बेकाबू कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, हवा में उछलकर कई फीट दूर गिरा सिपाही

Fri, 27 Oct 2023 12:17 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

पुलिसकर्मी कनॉट प्लेस पर गाड़ियों को चेकिंग कर रहा था। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक दूसरी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। कनॉट प्लेस एक तेज रफ्तार कार ने चेक्सपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार की टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी हवा में उछलता है। घटना 24 अक्तूबर की बताई जा रही है। इस हादसे वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में घायल पुलिसकर्मी का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल कांस्टेबल की पहचान रवि सिंह के रूप में की है। आरोपी की रामलखन (52) के तौर पर की गई है। आरोपी दिल्ली के मंडावली का रहने वाला है। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उसका पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सामने आए हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का स्टाफ क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में आई कार सिपाही रवि सिंह को टक्कर मारती हुई फरार होने लगती है। टक्कर लगते ही टक्कर लगते ही सिपाही हवा में उछलकर कई फीट दूर जाकर गिरता है। हादसे में उसे काफी चोटें आती हैं। जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें