फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar Award: सीएम केजरीवाल ने दी RRR और The Elephant Whisperers की टीम को बधाई, कहा- ये देश के लिए गर्व की बात

Mon, 13 Mar 2023 09:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मौके पर दोनों ही फिल्मों की टीम को बधाई दी है और कहा है कि यह फिल्म जगत ही नहीं देश के लिए गौरव का पल है। अरविंद केजरीवाल ने दो ट्वीट कर अपनी खुशी जताई है।
विज्ञापन
oscar award - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज भारतीय सिनेमा के लिए बहुत ही गर्व का पल है क्योंकि पहली बार ऑस्कर में पूरी तरह से भारत में बनी दो फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड अपने नाम किया है। फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजल सॉन्ग की कैटेगरी में जीत हासिल की है, वहींं डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलीफैंट व्हिस्पर्स ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म का खिताब जीता है।

विज्ञापन


इस मौके पर पूरे देश से इन दोनों फिल्मों को बधाई मिल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मौके पर दोनों ही फिल्मों की टीम को बधाई दी है और कहा है कि यह फिल्म जगत ही नहीं देश के लिए गौरव का पल है। अरविंद केजरीवाल ने दो ट्वीट कर अपनी खुशी जताई है।

केजरीवाल ने अपने पहले ट्वीट में फिल्म आरआरआर को बधाई देते हुए लिखा, 'भारतीय फिल्म जगत के साथ पूरे देश के लिए ये गर्व का पल है। अपने शानदार गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर RRR फिल्म की पूरी टीम को बधाई।'
विज्ञापन


दूसरा ट्वीट कर केजरीवाल ने लिखा, ऑस्कर अवार्ड के शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड जीतने वाली 'द एलीफैंट व्हिस्पर्स' की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने हर भारतीय को गौरवांवित किया है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें