फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी में आग से भारी नुकसान

Sun, 30 Nov 2014 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की जानी मानी एक्सपोर्ट कंपनी ओरिएंट क्राफ्ट में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कंपनी के भीतर रखा लाखों का सामान राख हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

घटना सुबह सात बजे की है। सेक्टर-37 स्थित ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी में आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई। जब तक फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची, आग ने विकराल रूप ले लिया था। कंपनी के प्लांट में आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
विज्ञापन


करीब दो घंटे में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चीफ फायर अधिकारी आईएस कश्यप के मुताबिक कंपनी में अंदर रखा सामान पूरी तरह जल गया।

हालांकि आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट होने की बात कही जा रही है। पुलिस किसी साजिश की आशंका के मद्देनजर भी घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें