फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु की हत्या का विरोध करने पर महिला की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात के गांव महूं में प्रतिबंधित पशु की हत्या का विरोध करने पर एक महिला को पीटने का मामला प्रकाश में आया है। मामला 25 नवंबर का है। पुलिस ने रविवार रात छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला रैबुन्निसा के पति हनीफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव महूं में बने मकान के पीछे गांव के ही कुछ दबंग लोग आए दिन प्रतिबंधित पशु की हत्या करते हैं।

25 नवंबर को रैबुन्निसा ने जब इसका विरोध किया तो  उक्त लोगों ने उसे और उसके परिवार वालों को बुरी तरह पीट दिया।

रैबुन्निसा को काफी गंभीर चोंटे आई हैं

इस हमले में रैबुन्निसा को काफी गंभीर चोंटे आई हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला को गंभीर अवस्था में गुड़गांव में भर्ती कराया गया है।

हनीफ ने बताया कि आरोपी पिछले कई महीनों से प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर उसका मांस बेच रहे थे।

हनीफ की शिकायत पर पुलिस ने गांव मंहू के जकरिया, लियाकत, साकिर, मुस्ताक, असरफ और जाकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चार आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

इनमें से चार आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़ित हनीफ ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उक्त मामले में पुलिस ने अभी तक प्रतिबंधित पशु की हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।

जबकि पूरा मामला इसी बात को लेकर हुआ। पुलिस ने एफआईआर में इस बात का जिक्र ही नहीं किया है।

वहीं थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले से जुडे़ अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और महिला को पूरा इंसाफ दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें