फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा खोलते ही बच्चे को गोली मारी!

Mon, 17 Feb 2014 08:07 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने घर का कुंडा बजाया और दरवाजा खोलने आए 11 वर्षीय बच्चे को गोली मारकर फरार हो गए। गोली बच्चे की जांघ में आर पार हो गई तथा वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

सुभाष पार्क मुस्तफाबाद कालोनी निवासी यूनुस के घर के पास ही जैकेट बनाने की फैक्ट्री है। यूनुस ने बताया कि शनिवार रात वह रिश्तेदार के यहां सगाई में गया था।
विज्ञापन


घर में उसकी बीमार पत्नी फरजाना, पुत्र समीर 3 तथा पुत्री सानिया 6, पुत्र शाहिल 11 वर्ष एवं सुहैल थे। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने पर शाहिल उसे खोलने गया। दरवाजा खोलते ही बाहर खड़े तीन युवकों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


यूनुस का कहना था कि छह माह पूर्व एक भूखंड को लेकर उसका बागराणप गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके अलावा उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें