अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि बिना ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भी मंगलवार से अस्पताल पहुंचने पर स्लॉट दिया जाएगा। उस निर्धारित अवधि में ही उनका ओपीडी पंजीकरण होगा। तब तक उन्हें वेटिंग एरिया में इंतजार करना होगा।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में मंगलवार से मरीजों को उपचार करवाने के लिए ओपीडी पंजीकरण के दौरान 10 रुपए का शुल्क नहीं देना होगा। करीब एक माह पूर्व लिया गया एम्स प्रशासन का फैसला लागू हो गया है। इस फैसले के बाद एम्स में आने वाले हजारों मरीजों को फायदा होगा। इसके अलावा मंगलवार से ही 300 रुपए तक के सभी उपयोगकर्ता शुल्क भी समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि बिना ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भी मंगलवार से अस्पताल पहुंचने पर स्लॉट दिया जाएगा। उस निर्धारित अवधि में ही उनका ओपीडी पंजीकरण होगा। तब तक उन्हें वेटिंग एरिया में इंतजार करना होगा।
उन्होंने बताया कि मरीजों के इंतजार के लिए हैंगर की व्यवस्था होगी, जहां बैठने व अन्य की सुविधा होगी। साथ ही यहां मरीजों को इंतजार सूची की जानकारी मिलती रहेगी। हैंगर में मरीजों के लिए सभी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय गरीब और जरूरतमंद मरीजों को देखते हुए लिया गया है। उपयोगकर्ता शुल्क समाप्त होने से न केवल उन्हें शुल्क जमा कराने के लिए लाइन में लगने से निजात मिलेगी, बल्कि जेब पर भी असर नहीं पड़ेगा।