फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ दो मंडियों में शुरू हुई सरकारी खरीद

Tue, 05 Apr 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
गेहूं मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी एजेंसियों ने सोमवार से बल्लभगढ़ और तिगांव मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कर दी है। पहले दिन कुल 16970 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। बल्लभगढ़ मंडी में हरियाणा भंडारण निगम ने 14870 क्विंटल और तिगांव मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2100 क्विंटल गेहूं की खरीद की। मोहना और फतेहपुर मंडियों में किसान एजेंसियों की बाट जोहते दिखाई दिए।
विज्ञापन


पिछले साल बारिश के कारण खराब हुए गेहूं से बचने के लिए किसानों में इस बार गेहूं खरीद शुरू होने को लेकर ज्यादा उत्साह है। हालांकि, इस बार खरीद 1 अप्रैल से शुरू करने का एलान किया था। शुरूआती तीन दिन एजेंसियों ने खरीद में रुचि नहीं दिखाई।

उपायुक्त ने सभी एजेंसियों को बुलाकर खरीद शुरू करने के कड़े निर्देश भी दे चुके हैं। लेकिन, इसके बावजूद सिर्फ बल्लभगढ़ और तिगांव मंडी में सरकारी खरीद शुरू हो पाई। बल्लभगढ़ में सुबह 9 बजे वेयरहाउस एजेंसी ने खरीद शुरू की। जो शाम तक चली। पूरे दिन में एजेंसी ने 14870 क्विंटल गेहूं की खरीद की। जबकि तिगांव मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2100 क्विंटल गेहूं की खरीद की।
विज्ञापन


इस मौके पर मार्केट कमेटी के अधिकारी नेमसिंह सैनी, वेयर हाउस के सतप्रकाश, फूड एंड सप्लाई से अमित और व्यापार एसोसिएशन के प्रधान सुनील भारद्वाज मौजूद थे। मोहना और फतेहपुर मंडी में खरीद एजेंसी ने नमी का बहाना बनाकर एक भी दाना नहीं खरीदा।

जिससे किसानों को निराशा और मायूसी ही हाथ लगी। सुबह से भूखे-प्यासे मंडी में डटे किसान दूसरे दिन के इंतजार में थक कर फसल की बारियों पर ही आराम फरमाया। मार्केट कमेटी के सचिव ऋषिपाल का कहना है कि गेहूं में तय सीमा से ज्यादा नमी है। इसलिए किसानों को गेहूं सुखाने के लिए कहा गया। एक से दो दिन में गेहूं की आवक सही से शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें