फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में सिर्फ 50 परसेंट ही पूरा हुआ टारगेट

Tue, 11 Feb 2014 07:12 PM IST
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की तिथि बार-बार बढ़ाने के बावजूद फरीदाबादवासी टैक्स जमा कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि पिछले दो साल में केवल आधे लोगों ने ही निगम में टैक्स जमा कराया है। ऐसे में निगम का टारगेट पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2008-09 के सर्वे के मुताबिक शहर में रेजीडेंशियल, कॅमर्शियल और इंडस्ट्रियल की करीब सवा दो लाख प्रॉपर्टी रिकार्ड में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:ग्रुप हाऊसिंग पर अथॉरिटी का 2400 करोड़ फंसा

राज्य सरकार ने 21 जून 2012 को नई पॉलिसी के तहत सभी प्रॉपर्टी पर क्षेत्रफल के हिसाब से टैक्स जमा कराने का फरमान जारी किया था। यह अभियान निगम ने 31 दिसंबर 2012 तक चलाया गया लेकिन अपेक्षा के अनुरूप लोगों ने टैक्स नहीं जमा किया।

टैक्स जमा करने की तिथि बढ़ाकर 30 जून 13 तक कर दी गई। जब टैक्स जमा करवाने का विरोध होने लगा तो राज्य सरकार ने एक जुलाई 2013 को सभी प्रकार की प्रॉपर्टी की टैक्स वसूली पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:अब 1 लाख तक की इनकम वालों को मिलेंगे EWS

इसके बाद 11 अक्टूबर 2013 को टैक्स पॉलिसी में संशोधन करके दोबारा वसूली शुरू की गई। जमा करने की तिथि 30 नवंबर 2013 तक रखी गई। बाद में डेट बढ़ाकर 31 दिसंबर 2013 की गई। डेट फिर बढ़ी और 31 जनवरी 2014 हो गई। अब फिर 15 फरवरी तक की मोहलत दी गई है।

निगम सूत्रों के मुताबिक पिछले दो साल में महज एक लाख लोगों ने ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया है। नगर निगम के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी बलवीर सिंह पवार ने बताया कि कई बार तारीख बढ़ाने के बाद भी अभी तक बहुत से लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है। अब तक प्रॉपर्टी मालिकों से 49 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें