फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बिजनेस के खिलाफ आंदोलन शुरू

Tue, 14 Oct 2014 01:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से शुरू की गई ऑनलाइन कंपनियों का विरोध अब अन्य प्रांतों के व्यापारी भी अपनाने लगे हैं। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने ऑनलाइन कंपनियों का विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कैट द्वारा प्रत्येक राज्य के व्यापारी अपने प्रांत की राजधानियों में एक नवंबर से धरना प्रदर्शन करेंगे। इधर गाजियाबाद कंप्यूटर एसोसिएश ने सोमवार शाम को एक मांग पत्र उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को दिया।

एसोसिएशन बुधवार को चौधरी मोड़ स्थित शिवा टावर के सामने धरना प्रदर्शन करेगी। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हर्ष बत्रा ने बताया कि ऑनलाइन कंपनियों के मार्केट में आने से कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


ऑनलाइन कंपनियां ग्राहकों को गुमराह करती है। इनसे सरकार को टैक्स नहीं मिलता। जबकि विक्रेता पूरे नियम कायदों से कारोबार करता है।

यदि कंपनियों पर समय रहते लगाम न लगाई गई तो कंप्यूटर बाजार बर्बाद हो जाएगा। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने विक्रेताओं को आश्वस्त किया है कि उनकी मांग जायज है।

वह मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाएंगे। बैठक में महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद, महामंत्री अशोक चावला, राजदेव त्यागी, धनेश सिंघल आदि उपस्थित थे।

उधर, नई दिल्ली में हुई बैठक में कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि ई-रिटेल कारोबार में अवास्तविक कीमतें, अनुचित प्रतिस्पर्धा और लागत से भी कम कीमत पर माल बेचने से ऑफ लाइन बाजार में बड़ी मात्रा में कई वस्तुओं का व्यापार 35 फीसदी तक गिरा है।
विज्ञापन


वहीं, कारोबारियों का कहना था कि ई-रिटेल कारोबार में विदेशी निवेश किसी भी सूरत में रिटेल में एफडीआई से कम घातक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें