फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का विरोध करने पर देवर ने ही काटी थी महिला की नाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगोलपुरी इलाके में जबरदस्ती का विरोध करने पर देवर ने ही महिला की नाक काट दी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने पीड़िता का अदालत में बयान दर्ज करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि गत 13 अक्तूबर की रात मंगोलपुरी में रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता ने घटना के समय बताया था कि उसका पति ऑटो चालक है।

वह नाइट शिफ्ट में ऑटो चलाता है। देर रात वह दो साल के बेटे के साथ टीवी देख रही थी। इसी दौरान एक युवक दरवाजे पर धक्का देकर कमरे में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस वजह से महिला ने नहीं किया खुलासा

विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने पाया कि आरोपी ने उसकी नाक काट दी है। लेकिन काफी छानबीन के बाद भी पुलिस आरोपी की पहचान नहीं कर पाई।

उसके बाद पुलिस ने महिला की काउंसलिंग करवाई। काउसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि उसका देवर उसके साथ जबरदस्ती करता था। जिसका विरोध करने पर उसने घटना को अंजाम दिया है।

वह लोक लाज की वजह से इस बारे में पुलिस को नहीं बताया था। महिला के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें