पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार रात दो बदमाशों ने उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी कार्यालय के पास लूट का विरोध करने पर कारोबारी की चाकू से हत्या कर दी। खून से लथपथ कारोबारी सड़क किनारे दो घंटे तक पड़े रहे।
पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार रात दो बदमाशों ने उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी कार्यालय के पास लूट का विरोध करने पर कारोबारी की चाकू से हत्या कर दी। खून से लथपथ कारोबारी सड़क किनारे दो घंटे तक पड़े रहे। फिलहाल मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनोज पांचाल परिवार सहित शाहदरा के इंद्रलोक रहते थे। उनके परिवार में पत्नी रितु पांचाल, बेटी गरिमा और बेटा कुणाल है। वह कश्मीरी गेट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। उनके बेटे कुणाल ने बताया कि पिता रात साढ़े नौ बजे तक दुकान से घर आ जाते थे। मंगलवार रात को जब वह 10 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उन्हें फोन किया तो बंद आया। इसके बाद रात 12 बजे पुलिस ने फोन करके सूचना दी कि मनोज की हत्या हो गई है।