फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: अस्पताल के आईसीयू में आग, डॉक्टर ने तीसरी मंजिल से कूदकर बचाई अपनी जान, एक मरीज की मौत

Sun, 12 Jun 2022 04:58 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रह्मशक्ति अस्पताल में शनिवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल में धुआं उठना शुरू हो गया, अफरातफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद तीसरी मंजिल पर मौजूद 18 मरीजों को बाहर निकाला गया। इस बीच दम घुटने से एक मरीज की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी के विजय विहार स्थित ब्रह्मशक्ति अस्पताल में शनिवार सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। आईसीयू में आग लगने के बाद हर ओर धुआं फैल गया। अस्पताल कर्मचारियों और दमकल कर्मियों ने तीसरी मंजिल पर मौजूद 18 मरीजों को बाहर निकाल लिया, लेकिन वेंटिलेटर पर चल रहे किडनी रोगी होली (60) की दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन

 
एक डॉक्टर सुशील कुमार ने अपनी जान बचाने के लिए तीसरी से दूसरी मंजिल पर छलांग लगा दी, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लगी है। दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।  अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था और बाहर निकलने वाले रास्ते के दरवाजे भी बंद थे। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं
दमकल विभाग के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 5 बजे ब्रह्मशक्ति अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। तीसरी मंजिल पर धुआं फैला हुआ था और अफरातफरी मची थी। दमकल कर्मियों ने अस्पताल कर्मियों की मदद से मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन होली ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें