अंसल प्लाजा में नाईजीरियार्ई मूल के भाईयों पर हुए हमले का करीब से बनाया हुआ एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लोगों की भीड़ नाईजीरियार्ई नागरिक पर हमला कर रही है। भीड़ मॉल में रखे सामान को उठाकर नाइजीरियाई पर बेरहमी से हमला कर रहे हैं।
एसपी देहात के मुताबिक, अंसल प्लाजा मॉल के अधिकारी ने भी उनसे से संपर्क कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में शिकायत मिलने पर चौथी एफआईआर की तैयारी कर रही है।
छात्र मनीष की मौत के मामले में नामजद पांच नाइजीरियाई नागरिकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च के दौरान किए गए धरने प्रदर्र्शन के दौरान कुछ लोग आक्रोशित हो गए थे। आक्रोशित लोगों ने नाइजीरियाई नागरिकों को निशाना बनाते हुए हमले शुरू कर दिए थे।