फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरकर एक और मासूम की मौत

Sun, 27 Dec 2015 12:57 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-6 में बॉल निकालने के चक्कर में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की नाले में गिरकर मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ।
विज्ञापन


बच्ची नाले के पास ही खेल रही थी। लोगों का कहना है कि नाले की दीवार टूटी होने के कारण यह हादसा हुआ।


जनपद सीतापुर निवासी रघु सेक्टर-6 की आकृति धाम सोसायटी में सुरक्षा गार्ड हैं। वह सोसायटी में ही पत्नी पुष्पा और डेढ़ वर्षीय बेटी जाह्नवी के साथ रहते हैं। पुष्पा आसपास के घरों में झाड़ू पोंछा करती हैं।

रघु ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे वह घर पर था। जाह्नवी घर के बाहर बॉल से खेल रही थी और पुष्पा अंदर खाना बना रही थी। कुछ देर बाद जब वह खाना खाकर बाहर आया तो जाह्नवी दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन


इस पर जाह्नवी को कई आवाजें लगाईं, पड़ोसियों से भी पूछा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। काफी देर तक ढूंढने के बाद नजर नाले में जाह्नवी की बॉल पर पड़ी।

गौर से देखा तो नाले में जाह्नवी भी गिरी हुई मिली। लोगों ने बच्ची को नाले से निकाला और पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना पर करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि नालों के ढकने का प्रावधान नहीं है।

नाले ढकने से सफाई कराने में परेशानी आती है, जिसके चलते नालों को खुला ही रखा जाता है। नाले की दीवार टूटने की जांच कराई जाएगी।

शादी के नौ साल बाद हुई थी जाह्नवी
जाह्नवी रघु और पुष्पा की एकलौती संतान थी। शादी के करीब नौ साल बाद वह पैदा हुई थी। पुष्पा ने बताया कि काफी मन्नत और पूजा पाठ करने के बाद जाह्नवी पैदा हुई थी। बेटी मौत से पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल पहले टूटी थी नाले की दीवार
नाले के साथ दीवार बनी हुई है लेकिन जिस जगह जाह्नवी गिरी दीवार का वह हिस्सा टूटा हुआ था। करीब डेढ़ साल से आरडब्ल्यूए के लोग दीवार की मरम्मत की मांग नगर निगम से कर रहे थे।

निगम की तरफ से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। अगर समय पर दीवार की मरम्मत करा दी जाती, तो शायद यह हादसा नहीं होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें