फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 रुपये में घर से कूड़ा ले जाएगी प्राइवेट फर्म

Sun, 27 Dec 2015 12:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम जनवरी माह से वसुंधरा जोन में 70 रुपये महीना डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करेगा। बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास होने के बाद अब नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग टेंडर जारी कर प्राइवेट फर्मों को आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन


सबसे कम दरों पर काम करने के लिए तैयार होने वाली फर्म को कांट्रेक्ट दिया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए रेट तय कर दिए हैं।

केंद्र सरकार के सर्विस लेवल बेंच मार्क के मुताबिक नगर निगम को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करना जरूरी है। यह प्रस्ताव लंबे समय से लागू किए जाने का प्रयास चल रहा था, लेकिन अड़चनें आने की वजह से लागू नहीं हो पा रहा था।

बोर्ड से मंजूरी के बाद निगम निविदा जारी कर प्राइवेट कंपनियों को कॉल करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। योजना को नए साल के पहले महीने से ही लागू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


प्राइवेट कंपनी कूड़े से बनाएगी खाद-निगम के साथ करार करने के बाद प्राइवेट फर्म घरों से कूड़ा कलेक्ट कर डंपिंग यार्ड तक पहुंचाएगी। यहां कूड़े का निस्तारण भी यही प्राइवेट फर्म करेगी। इसकी एवज में फर्म घर से यूजर चार्ज वसूलेगी।
विज्ञापन


ये वसूला जाएगा यूजर चार्ज
आवासीय भवनों से 70 रुपये प्रति माह
दुकानों से 100 रुपये प्रति माह
औद्योगिक इकाइयों से 500 रुपये प्रति माह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें