फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, एक फरार

Wed, 26 Jun 2019 09:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर की जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बुधवार की सुबह जहांगीराबाद में अमरगढ़ रोड स्थित भट्टे की पुलिया पर बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। 

दोनों बदमाश कुछ समय पहले नरसेना थाना क्षेत्र में जुआ लूट की घटना के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने में शामिल थे। दोनों बदमाश बुधवार को भी किसी लूट की योजना बनाकर क्षेत्र में आए थे। 

पकड़े गए बदमाश ने कुछ माह पूर्व एक महिला के साथ लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। पकड़ा गया बदमाश गोविंद उर्फ गोलू पुत्र राजपाल निवासी गांव गुर्जर गढ़ी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें