फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: खुफिया विभाग का अधिकारी बन विदेशी के बैग से नकदी उड़ाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2022 06:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मूलरूप से सूडान के रहने वाले मोहम्मद बकरी ने बताया कि वह पिछले महीने मेडिकल वीजा पर भारत आया था। जब वह पत्नी के साथ एससीआई अस्पताल, ग्रेटर कैलाश से लौट रहा था। तभी एक एसएक्स4 में कार में तीन लोग आए और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने खुद को खुफिया एजेंसी का अधिकारी बताते हुए उसके बैग की तलाश लेनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी चले गए। पीड़ित ने अपना बैग चैक किया तो 50000 यूएस डॉलर और 6500 सूडानी पाउंड गायब थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व जिले के लाजपत नगर थाना पुलिस ने खुफिया विभाग का अधिकारी बनकर चोरी करने वाले ईरानी मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुसैन रजाफर्ज अहमद के रूप में हुई। उसने खुफिया विभाग का अधिकारी बनकर सूडान के व्यक्ति के बैग से नकदी चुरा ली थी। इसके पास से 2000 अमेरिकी डॉलर, 4000 सूडानी पाउंड, 28000 ईरानी रियाल, 200 सऊदी रियाल, 5000 आईएनआर और अपराधिक वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि मूलरूप से सूडान के रहने वाले शिकायतकर्ता मोहम्मद बकरी ने 14 जून को लाजपत नगर थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह पिछले महीने मेडिकल वीजा पर भारत आया था। वह शाम करीब पौने पांच बजे पत्नी के साथ एससीआई अस्पताल, ग्रेटर कैलाश से लौट रहा था। 

तभी एक एसएक्स4 में कार में तीन लोग आए और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने खुद को खुफिया एजेंसी का अधिकारी बताते हुए उसके बैग की तलाश लेनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी चले गए। पीड़ित ने अपना बैग चैक किया तो 50000 यूएस डॉलर और 6500 सूडानी पाउंड गायब थे। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें