फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कांग्रेस-आप में फिर हुआ गठजोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में कुछ गलत-सही नहीं होता है, ये तो आप ने खूब सुना होगा। लेकिन क्या ये आपने सोचा था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का फिर गठजोड़ हो सकता है?
विज्ञापन


दरअसल, आपने ही क्या किसी ने नहीं सोचा था कि ऐन मौके पर आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल का साथ न देने वाली कांग्रेस का फिर आप के साथ गठजोड़ हो जाएगा।

लेकिन अब आप बस ऐसा सोच नहीं सकते हैं, बल्कि यह होते हुए देख भी सकते हैं। दरअसल आप और कांग्रेस ने एक बार फिर दिल्ली में गठजोड़ कर लिया है।

इसलिए हुआ है गठजोड़

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दोबारा गठजोड़ होने की वजह बनी है भारतीय जनता पार्टी। दरअसल, ये दोनों पार्टियां भाजपा को रोक कर सिटी जोन पर कब्जा करना चाहती हैं।

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी सरकार को अधिकार विहीन बनाने में भाजपा का साथ देने वाली कांग्रेस ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के एक जोन पर कब्जा करने के लिए आप के साथ गठजोड़ कर लिया।

इससे दोनों दलों को लाभ हुआ गया। हालांकि उनके गठजोड़ से भाजपा को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गत वर्ष तक एनडीए का हिस्सा रहे जनता दल यू को करारा झटका लगा है।

भाजपा ने नहीं लिया कोई सबक

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर पद चुनाव में हार के कगार पर पहुंचने और डिप्टी मेयर चुनाव में हुई हार से भाजपा ने कोई सबक नहीं लिया। नजफगढ़ जोन की वार्ड समिति के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के दो पार्षदों ने आमने-सामने ताल ठोंक दी है।

मध्य जोन में कांग्रेस के समक्ष मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव में साथ देने वाले पार्षदों ने ताल ठोंकी है। तीनों नगर निगम के पांच जोनों की वार्ड समिति के पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाएंगे। उनके खिलाफ कोई भी पार्षद मैदान में नहीं है।

सिटी जोन में कांग्रेस व आप ने कब्जा जमा लिया, जबकि सदर पहाड़गंज, सिविल लाइन, करोल बाग व रोहिणी जोन में भाजपा ने कई बार फिर कब्जा कर लिया। जबकि सात जोनों की वार्ड समिति के पदाधिकारियों के चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के ही नहीं अन्य पार्षदों ने भी ताल ठोंक रखी है।

यहां निर्विचित होंगे पार्षद

वार्ड समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष स्थाई समिति सदस्य सिटी राकेश कुमार (आप) रमेश दत्ता (कांग्रेस)       इमरान हुसैन (आप) सदर पहाड़गंज लता सोढ़ी (भाजपा) पिन्की जैन (भाजपा) विरेंद्र बब्बर (भाजपा) सिविल लाईंस अरविंद गर्ग (भाजपा) ममता राठौर (भाजपा) तिलक राम गुप्ता करोल बाग आर भाटिया (भाजपा) राजकुमार (भाजपा)       ------- रोहिणी टीसी बंसल (भाजपा) अनिल शर्मा (भाजपा) ---------
विज्ञापन

यहां होंगे चुनाव

वार्ड समिति अध्यक्ष  उपाध्यक्ष स्थाई समिति सदस्य नरेला क्षेत्र रीता (निर्दलीय) देवेन्द्र कुमार (कांग्रेस) ----------- जग रोशनी (भाजपा) केश रानी (भाजपा) ----------- दक्षिणी पुष्पा सिंह (कांग्रेस) अनिता त्यागी (आरएलडी) ----------- शैलेन्द्र सिंह (भाजपा) सरिता (निर्दलीय) ----------- नजफगढ़ तिलोतमा (कांग्रेस) सुदेशवती (कांग्रेस) ----------- पवन राठी (भाजपा) पूनम भारद्वाज (निर्दलीय) ----------- सीमा पंडित (भाजपा) ---------- ----------- मध्य इन्दु (कांग्रेस) फूल कली (एनसीपी) ----------- कुसुम लता (निर्दलीय) किशन सी तनेजा (भाजपा) ----------- जीवन लाल (एनसीपी) ----------- ----------- काली चरण शर्मा (भाजपा) ----------- ----------- पश्चिमी मेघराज चंदेला(कांग्रेस) मंजू सेतिया (कांग्रेस) प्रदीप शर्मा (कांग्रेस) राधिका सेतिया (भाजपा) अनिल सबरवाल (भाजपा) पंकज सिंह (भाजपा) शाहदरा (उत्तरी) रेखा रानी (कांग्रेस) आसमा बेगम (कांग्रेस) ----------- संजय कौशिक (भाजपा) आशा तायल (भाजपा) ----------- शाहदरा (दक्षिणी) महेन्द्र आहूजा (भाजपा) सरला चौधरी (भाजपा) निक्की सिंह (भाजपा) रतन सिंह पवार (कांग्रेस) कमल (कांग्रेस) राजीव कुमार (कांग्रेस)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें