दनकौर के किसान परिवार के बेटे अमित नागर के दमदार प्रदर्शन से भारत ने ईरान में खेली जा रही चौथी जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप जीत ली। गांव चचूला निवासी अमित भारतीय टीम के मुख्य रेडर हैं। रविवार को फाइनल में भी उन्होंने सर्वाधिक रेड कर जीत के साथ दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ा दिया।
इस जीत के साथ उनके घर में जश्न का माहौल है। सोमवार को उनकी वापसी होगी। ईरान में 11 से 17 अप्रैल तक खेली गई चौथी जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में जीत हासिल करते ही दनकौर ही नहीं बल्कि जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
फाइनल में भारत ने ईरान को 58:28 से हराकर जीत हासिल की। गांव में ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया।