फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी लाइफ में पले-बढ़े हैं ये, इनकी नवाबी आदतें हैरान कर देंगी आपको

Mon, 18 Apr 2016 05:59 AM IST
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सात इंच के नवाब - फोटो : भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डॉग को इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता है, लेकिन यहां बात वफादारी की नहीं बल्की महंगी ब्रीड की है। जी हां, सेक्टर-45 निवासी एक कपल के पास कुछ ऐसे ही नस्ल के डॉग हैं।
विज्ञापन


जिनकी लाइफ किसी लग्जरी फैमली से कम नहीं। शांती के लिए एक प्राइवेट रूम, ऐसी की ठंडी हवा और आराम दायक बेड इनकी लाइफ स्टाइल का अहम हिस्सा है। खाने के लिए महंगे पकवान, दूध, शेक, छाछ ही नहीं बल्कि चिकन का भी शौक रखना इनकी आदत में शुमार है।

इनके मालिक इनसे काफी खुश हैं। हो भी क्यों न, शहर में इन दोनों डॉग को सबसे महंगे व लग्जरी डॉग के खिताब से नवाजा जाना ही बचा है। सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर में सिमरन अपने पति के साथ रहती हैं। वैसे तो इनके परिवार में सभी लोग हैं, लेकिन दो डॉग करीब 5 साल से इनके परिवार का एक हिस्सा बने हुए हैं। सिमरन ब्रह्मपुत्र कांप्लेक्स में अपना रेस्त्रां चलाती हैं। उनके पास दो ब्रिड के डॉग है।
विज्ञापन
Trending Videos

महंगे शौक से चर्चा में चिहुआहुआ डॉग

कीमत करीब 30 हजार - फोटो : भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा
सिमरन ने बताया कि उनके पास चिहुआहुआ व कॉकर स्पैनियल नाम के दो विदेशी ब्रीड के डॉग हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा खास चिहुआहुआ है। महज सात इंच की ऊंचाई वाले डॉग की कीमत बाजर में तो कम है, लेकिन इनके महंगे शौक के चलते चिहुआहुआ की कीमत करीब 30 हजार तक पहुंच चुकी है।

वजन महज तीन से चार किलो है। आपको बता दें इस नस्ल के डॉग का नाम मेक्सिको के चिहुआहुआ शहर के नाम पर रखा गया है। जिसे वहां लोग पवित्र मानते हैं। वहां इसे पवित्र अनुष्ठान में साथ लेकर लाया जाता है।

जो वहां पूज्यनीय है। जाहिर है इसके शौक भी किसी लग्जरी नवाब से कम नहीं। सिमरन ने बताया कि घर में चिहुआहुआ को शांती का महौल पसंद है। एसी में बैठना बिस्तर पर सोना ही इसकी लाइफ का हिस्सा है।
विज्ञापन

अमेरिकन कौकर की नवाबी नहीं कम

अमेरिकन कौकर स्पैनियल है - फोटो : भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा
सिमरन ने बताया कि उनके पास दूसरी नस्ल अमेरिकन कौकर स्पैनियल है। हालांकि इसकी दो नस्ले हैं। पहला अमेरिका व दूसरा ब्रिटिश प्रजाति। यह भी सिमरन के घर के आस पड़ोस में लग्जरी लाइफ के लिए जाना जाता है।

इसकी भी बाजार में कीमत करीब 25 हजार तक आंकी जा रही है। सिमरन ने बताया कि कार से चलना रेस्त्रां तक जाना बिस्तर से नीचे नहीं आना, साथ ही सिर्फ लग्जरी व चाइनीज फूड खाना ही कौकर के शौंक हैं।

सेक्टर-134 स्थित हाउज आफ स्ट्रे ऐनीमल के फाउंडर संजय महापात्रा ने बताया कि नोएडा शहर में ये दोनों नस्ल के डाग आज के समय में सबसे महंगे हैं, लेकिन भारतीय नस्ल के डाग इन डाग्स से कई गुना बेहतर हैं। इन विदेशी डाग्स की जगह यदि हम देसी नस्ल के डाग्स का पालन-पोषण करते हैं तो हमें देसी नस्ल के डाग्स में कई बेहतर व ज्यादा गुण नजर आएंगे।
-संजय महापात्रा, सेक्टर-134 स्थित हाउज आफ स्ट्रे ऐनीमल के फाउंडर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें