फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन डिमांड करते थे बाइक चोरी, शातिर प्लान से हुआ पर्दाफाश

Sun, 14 Jun 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फेस-3 पुलिस ने ऐसे वाहन चोरों के गैंग का पर्दाफाश किया है जो ऑन डिमांड नोएडा से बाइक चोरी कर उसे संभल, बदायूं आदि स्थानों पर बेचते थे।
विज्ञापन


यह बदमाश दो से तीन के समूह में बस से नोएडा आकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे कर फरार हो जाते थे। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 18 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।

शुक्रवार दोपहर फेज-तीन स्थित एफएनजी गोल चक्कर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को दो बाइक पर छह लोग सवार आते दिखाई दिए। चेकिंग के लिए जैसे ही उन्हें रोका गया, उनमें से एक शख्स बाइक से कूदकर फरार हो गया। पुलिस टीम फौरन हरकत में आई और शेष पांचों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल करने लगी।
विज्ञापन


जांच में दोनों बाइक चोरी की निकलीं। पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। गिरफ्तार किए गए बदमाश संभल निवासी राकेश, वीरपाल, बदायूं निवासी कल्याण, धर्मपाल और बादशाह हैं। वहीं, फरार हुए बदमाश का नाम संभल निवासी बिजनेश है।
विज्ञापन

6 माह में चोरी की 100 से ज्यादा बाइक

पुलिस का दावा है कि 11 जून को इसी गिरोह के सदस्य चेतराम और कल्लू को बाइक चोरी के आरोप में बहजोई पुलिस संभल जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनके पास से भी चोरी की पांच बाइक बरामद की गई थीं।

पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्यों ने 6 माह में 100 से ज्यादा बाइक चोरी कर अलग-अलग जगहों पर बेच दी। ज्यादातर वारदात सेक्टर-58, फेस-3 और इंदिरापुरम इलाकों में अंजाम दी गईं।

एसपी सिटी के मुताबिक गिरोह के फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, गिरफ्तार किए गए बदमाशों की निशानदेही पर कुल 18 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें