फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी के साथ खौफनाक ढ़ंग से की गंदी हरकत

Sun, 14 Jun 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डाबड़ी में घर में घुसकर 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने एक परिचित पर चाकू की नोक पर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


डाबड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय पीड़िता परिजनों के साथ राजापुरी में रहती है। इन दिनों उसकी मां गांव गई है।

शुक्रवार को पिता और चाचा काम पर गए थे।दोपहर में छात्रा 14 वर्षीय भाई के साथ घर में थी। बीमारी की वजह से वह कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन

भाई को कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए भेजा था

छात्रा के मुताबिक उसके दादा ने जिस राज मास्टर से यह मकान खरीदा था वह घर पर आया।

उसने भाई को कोल्डड्रिंक लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी घर में रखे सब्जी काटने वाला चाकू लेकर छात्रा के पास पहुंचा और उसके साथ गलत हरकत करने लगा।

छात्रा इसका विरोध कर किसी तरह से बाहर भाग गई। पड़ोसी जब तक छात्रा के घर पहुंचते आरोपी वहां से फरार हो गया। छात्रा के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें