फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः चलती मेट्रो के आगे कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, मची अफरा-तफरी

Wed, 10 Apr 2019 04:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में मेट्रो के ब्लू लाइन पर स्थित रमेश नगर स्टेशन पर बुधवार दिन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बुजुर्ग ने चलती मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मरने वाले की उम्र 65 साल बतायी जा रही है। हालांकि अभी तक उसके आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद जहां मेट्रो स्टेशन पर तहलका मच गया वहीं काफी देर तक ब्लू लाइन की सेवाएं भी बाधित रहीं।

मेट्रो की सेवाएं बाधित रहने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि सेवाएं सामान्य रूप से चलने के बाद सब ठीक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें