यूपी के उन्नाव जिसे में एक किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां अजगैन कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर गांव में किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। किसान का शव उसके घर से सौ मीटर दूर मिला।
मृतक किसान के चचेरे भाई ने पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर एसपी एमपी वर्मा, एएसपी वीके पांडेय, अजगैन पुलिस व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी।
जानकारी के अनुसार बाबूलाल (55) मंगलवार रात 10 बजे गांव में एक मित्र के घर जाने की बात कहकर निकला था। 12 बजे उसके चचेरे भाई विजय ने बाबूलाल को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
शरीर में कई गहरे जख्म के निशान मौजूद थे। उसने परिजनों को सूचना दी। एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। बेटे किशुन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।