फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला उबर चालकों ने निकाला विरोध मार्च, बढ़ रही सुलह की गुंजाइश

Wed, 22 Feb 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
ola strike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओला, उबर चालकों की बीते 11 दिन से चल रही हड़ताल अब सुलह की ओर बढ़ रही है। मंगलवार को जंतर-मंतर पर बैठे सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के चालकों ने ओला, उबर और दिल्ली सरकार के खिलाफ दिल्ली परिवहन मंत्री सतेंद्र के निवास तक विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद परिवहन मंत्री कार्यालय ने चालकों के साथ कंपनी की मीटिंग फिक्स कराई है। यह बैठक आगामी बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री निवास पर ही होगी। चालकों ने सरकार और कंपनी की ओर से किसी के नहीं आने पर मंगलवार को मजनूं का टीला पर एकत्रित होकर विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन

ज्यादातर चालक काम पर लौट चुके हैं

ola strike - फोटो : अमर उजाला
यह मार्च मजनूं के टीला से शुरू होकर सिविल लाइन स्थित परिवहन मंत्री सतेंद्र जैन के घर पर खत्म हुआ। चालकों की भीड़ को देखते हुए परिवहन मंत्री कार्यालय में मौजूद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने उनके साथ बैठक की। 

एसोसिएशन के एसपी सोनी ने बताया कि परिवहन अधिकारियों ने दोनों कंपनियों ओला, उबर के साथ बृहस्पतिवार को बैठक फिक्स कराई है। एसोसिएशन का कहना है कि बैठक के बाद ही हड़ताल की घोषणा को वापस लिया जाएगा।

हालांकि हड़ताल जारी रहने के बाद भी सड़कों पर उसका असर खत्म हो चुका है। ज्यादातर चालक काम पर लौट चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें