पोर्टल पत्रकार पूजा तिवारी की संदिग्ध मौत में आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद निलंबित इंस्पेक्टर अमित वशिष्ठ के नार्को टेस्ट पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरुण सिंघल आज फैसला सुनाएंगे।
मंगलवार को मृतका के पिता रवि तिवारी के वकील और बचाव पक्ष के वकीलों की बहस सुनने के बाद जज ने फैसला बुधवार तक टाल दिया। मालूम हो कि एक सप्ताह पहले ही रवि तिवारी के वकील प्रत्यूष शर्मा ने अमित का नार्को टेस्ट कराने की मांग अदालत से की थी।
पीड़ित पक्ष ने पूजा की पत्रकार साथी अमरीन खान को भी सहआरोपी बनाए जाने की मांग अदालत से की। मृतका पूजा तिवारी पक्ष की ओर से नार्को टेस्ट की मांग का विरोध करते हुए बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में दलील दी कि पुलिस इस केस में चालान पेश कर चुकी है।