ओला कैब में एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ जिसको सुनकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक सकती है। दिल्ली की एक युवती ने ड्राइवर के द्वारा की गई शर्मनाक हरकत की आपबीती फेसबुक पर लिखी है।
दिल्ली की रहने वाली प्रियंका ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि किस तरह से कैब में सफर करते वक्त उसे खतरा नजर आया। अगर वो सही समय पर सही फैसला ना करती तो और भी ज्यादा शर्मनाक घटना हो सकती थी।
प्रियंका ने फेसबुक पर अपनी आपबीती में लिखा कि मैं दिन के लगभग 12 बजकर 43 मिनट के आसपास ओला कैब से चाणक्यपुरी जा रही थी। मेरे ड्राइवर का नाम अभिलाश सिंह था।
एकटक निहार रहा था मुझे....
जब कैब आगे बढ़ी तो मैं रोज़ की तरह अपने मेल्स चेक करने लगी इसके साथ ही कुछ जरुरी फोन कॉल्स भी मैने अटेन्ड किए। अचानक मेरी नज़र अपने ड्राईवर की ओर पड़ी जो कि साइड मिरर से एक टक मुझे हीं देख रहा था, उसकी नीयत पर मुझे संदेह हो गया।
अचानक मैनें उसके हाथ में एक फोन देखा जो कि मेरी ओर रखा हुआ था। मैनें उसी वक्त गाड़ी रुकवाई,और उसका फोन चेक किया। फोन देखते ही मैं हैरान रह गई। फोन के अंदर मेरा पूरा वीडियो था।
मेरा हर एक बॉडी मूव्मेंट, हर एक शब्द जो मैनें फोन पे कहा था, सब उसमें रिकॉर्ड था। मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी इतनी शर्मसार नहीं हुई थी जितना उस वक्त मैने खुद को महसूस किया।
आपबीती
प्रियंका ने इस घटना की शिकायत ओला के फेसबुक पेज पर करने के साथ ही ये आपबीती खुद के पेज पर भी शेयर कर दी। जिसमें उसने घटना का हूबहू जिक्र कर दिया।
प्रियंका की पोस्ट का असर ये हुआ कि ओला ने, ड्राइवर की इस हरकत के लिए माफी मांगी साथ ही कंपनी से उस ड्राइवर को भी निकाल दिया। वहीं सोशल साइट्स पर प्रियंका की पोस्ट वायरल हो गई।
जिसके बाद 100 से भी ज्य़ादा लोगों ने ओला के फेसबुक पेज़ पर अपने अनुभवों को शेयर किया।