फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से तेल चुराने पर होता है बिजली संकट

Tue, 29 Jul 2014 03:26 AM IST
अनुराग त्रिपाठी/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली संकट पैदा होने के पीछे ट्रांसफार्मर चोर हैं। तेल चोरी होने से ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। उसको ठीक करने और बदलने के कारण लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। लिहाजा नोएडा नो पावर कट जोन नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन


तेल चोरी की घटनाएं बढ़ने से ट्रांसफार्मर के जलने की शिकायतें भी बढ़ी हैं। एक साल में 928 ट्रांसफार्मर दम तोड़ चुके हैं, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक यह आंकड़ा 200 के पार हो चुका है।

चोरों पर लगाम न लगने के चलते विभाग को करोड़ों का नुकसान हो रहा है और शहर के लोगों को बिजली कटौती परेशान कर रही है। गर्मी में ओवर लोडिंग और ट्रिप होने की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन


वहीं, खराब ट्रांसफार्मर से तांबा और दूसरे उपकरण भी गायब हो रहे हैं। निगम के आंकड़ों के अनुसार वितरण खंड चार यानी दादरी क्षेत्र में 489 ट्रांसफार्मर फूंके, जबकि वितरण खंड पांच में यह आंकड़ा 114 पहुंच चुका है। यह आंकड़ा एक अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2014 तक का है।
विज्ञापन


तेल करता है ठंडा
मेन लाइन से सप्लाई आने और बाहरी वातावरण के अनुसार ट्रांसफार्मर जल्दी गर्म हो जाते हैं। इसे ठंडा करने में तेल का इस्तेमाल होता है।

कहां होता है प्रयोग
तेल का इस्तेमाल ईंधन के रूप होता है। घरेलू दवा के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता हैं। गाड़ियों की मरम्मत और मशीनों की ओवर ऑलिंग भी होती है।

क्यों फुंकते हैं ट्रांसफार्मर?
लगातार ओवर लोड, अन बैलेंस करेंट और तेल की कमी आने से ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं।

क्यों होती है जरूरत?
केंद्र से आने वाले करेंट का ताप 440 केवी होता है, जिसे ट्रांसफार्मर कम करके 220, 132, 33 व 11 केवी के उपकेंद्रों में सप्लाई देता है।

चोरी के आंकड़े
वितरण खंड चार:- 489, खंड पांच:- 114, खंड तीन:- 85, खंड एक:- 75, खंड दो:- 72, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र:- 50 और वितरण खंड छह:- 43 ट्रांसफार्मर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें