फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते फ्लैट्स का ड्रा सितंबर में

Tue, 29 Jul 2014 01:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के सफल 5000 आवेदकों को घर सितंबर में मिल जाएगा। 31 अगस्त तक जांच पूरी करने के बाद जीडीए ने आवंटन ड्रा सितंबर में कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सस्ते फ्लैट्स की योजना में शामिल 2500 ईडब्लूएस और 2500 एलआईजी फ्लैट्स के लिए लॉटरी ड्रा हुआ है। जीडीए अधिकारी वर्तमान में सफल आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

जीडीए के पास फिलहाल चार हजार ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट्स की सूची है। एक हजार फ्लैटों के नंबरों की सूची न होने के कारण नंबर-आरक्षण ड्रा की प्रक्रिया अटकी है। फ्लैटों की सूची के लिए बिल्डरों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा मिलने पर आवेदन रद्द कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

उधर, सफल आवंटियों द्वारा जमा की जाने वाली रकम भी सीधे बिल्डरों के खाते में जाएगी। यही नहीं ड्रा में असफल रहे 28,539 आवेदकों को रिफंड की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


जिन्होंने आवेदन पत्र में एकाउंट का नंबर दिया है, उनके एकाउंट में सीधे और जिन्होंने एकाउंट नंबर नहीं दिया उन्हें दिए गए पते पर चेक भेजे जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें