फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निठल्ला’ के अपभ्रंश से बना है ‘ठुल्ला’, हरियाणवी में खूब प्रचलित है शब्द 

Fri, 15 Jul 2016 01:02 AM IST
चंद्रमोहन शर्मा/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुलिसकर्मियों को ठुल्ला क्या कहा, यह शब्द चर्चा में आ गया। अब तो दिल्ली हाईकोर्ट ने भी उनसे इसका अर्थ बताने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


लोगों की नजर उन पर लगी है। क्योंकि हिंदी शब्दकोष में यह शब्द ढूंढने से नहीं मिल रहा है। इस बीच आगरा स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान ने बताया है कि ठुल्ला हरियाणवी भाषा का प्रचलित शब्द है। यह निठल्ला शब्द का अपभ्रंश है। निठल्ला का अर्थ निष्क्रय होता है।

संस्थान के भाषा प्रौद्योगिकी के विभागाध्यक्ष डा. देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि निठल्ला का प्रयोग अन्य भाषाओं में भी होता है, लेकिन ज्यादातर हरियाणवी में ही प्रचलित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं केजरीवाल

केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
किसी प्रचलित शब्द के अपभ्रंश किसी शब्दकोष में नहीं मिलते हैं। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल मूलरूप से हरियाणा के ही रहने वाले हैं। उनका जन्म भिवानी में हुआ था। 

हिसार और सोनीपत के स्कूलों में पढ़ाई की। वह हरियाणवी भाषा के कई शब्द इस्तेमाल करते हैं। डा. शुक्ल ने बताया कि सिर्फ निठल्ला ही नहीं, ऐसे और भी कई शब्द हैं, जो किसी शब्दकोष में नहीं मिलते। 

जैसे एक शब्द है खाली-पीली । इसका अर्थ होता है बिना किसी कारण के। यह शब्द ब्रज भाषा में काफी प्रचलित है। टीवी धारावाहिक भाभीजी घर पर हैं में एक शब्द सुनाई देता है नल्ला। यह भी ऐसा ही शब्द है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें