फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी गांव में जाकर करेंगे समस्याओं का निस्तारण

Fri, 01 Apr 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Bureau
विज्ञापन
फरीदाबाद के लालपुर गांव में 12 अप्रैल को अधिकारी रात्रि ठहराव करके समस्याओं का निराकरण करेंगे। जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि 1 अप्रैल को तीन बजे सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लालपुर गांव में सुबह 9:00 बजे से समय 5:00 बजे तक प्रशासनिक संबंधित कार्यों का निपटान किया जाएगा। इसमें जन्म प्रमाण-पत्र बनवाना, आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, इंतकाल संबंधी कार्य, जमाबंदी, फर्द, पौधरोपण, हेल्थ कैंप, पेंशन संबंधी कार्यों को मौके पर ही संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारी  निपटाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान गांव में सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति बेहतरीन कलाकार करेंगे। शाम 5:00 बजे ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


उसके बाद गांव की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निपटान किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी रात को गांव में ही रुकेंगे और 13 अप्रैल को सुबह गांव के स्वच्छता संबंधी अभियान का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें