फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक और ट्विटर पर छाया सद्भावना सम्मेलन

Fri, 01 Apr 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : demo
विज्ञापन
फरीदाबाद जाट आंदोलन के दौरान भले ही प्रदेश हिंसा की आग में झुलसा हो, लेकिन अब उतनी ही तेजी से सद्भावना का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। तीन अप्रैल को रोहतक में होने वाले सद्भावना सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट पर चलाई जा रही इस मुहिम में हजारों लोग शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर अब तक करीब 35 हजार से भी ज्यादा लोग मुहिम को पसंद (लाइक) कर चुके हैं। लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए अपने दोस्तों, परिवार और जानन वालों से इस मुहिम से जुडने की पेशकश कर रहे हैं।

देश-प्रदेश के साथ अब खाड़ी देशों, अमेरिका और ब्रिटेन तक में यानी जहां-जहां भारतीय फैले हैं वो इंटरनेट पर सद्भावना सम्मेलन और उससे जुड़ी जानकारियों को सर्च कर रहे हैं। इन दिनों सद्भावना सम्मेलन इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला इवेंट रहा।
विज्ञापन


यू-ट्यूब पर अब तक बॉलीबुड एक्टर रणदीप हुड्डा, फिल्म निर्माता सतीश कौशिक, हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, मेजर जनरल जीडी बक्शी, हरियाणवी कवि अरूण जैमिनी, गायक गजेंद्र फौगाट, लोक कलाकार जगवीर राठी,  गायिका हिमानी कपूर के अलावा अनेक संत इस कैंपेन से संबंधित अपनी वीडियो डाल चुके हैं। जिन्हें अब तक लगभग 90 हजार लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें