फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार ऑड-ईवन में नहीं मिलेगी सीएनजी वाहनों को छूट, महिला चालकों को राहत जारी

Sat, 12 Oct 2019 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑड-ईवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऑड-ईवन को लेकर एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि इस बार 4 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू होने वाले ऑड-ईवन में सीएनजी वाहनों को छूट नहीं मिलेगी। हालांकि महिला चालकों को मिलने वाली छूट जारी रहेगी।

विज्ञापन


इसका मतलब ये है कि पूर्व में लागू हुए ऑड-ईवन की तरह इस बार सीएनजी वाहनों को छूट नहीं मिलेगी। सरकार का कहना है कि सीएनजी वाहनों को छूट देने से प्रदूषण कम करने की जो मंशा होती है वह पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाती। लोगों ने इसका गलत इस्तेमाल भी किया। ऐसे में इस बार सीएनजी वाहन भी इस नियम की जद में आएंगे।

महिला चालकों के लिए छूट जारी रखने की बात पर सरकार का कहना है कि यह फैसला महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। केजरीवाल ने आगे कहा कि ऑड-ईवन के तहत किन वाहनों को छूट देनी है अभी इस पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


अभी सिर्फ सीएनजी वाहनों और महिला चालकों पर ही फैसला हुआ है, बाइक पर फैसला नहीं हो सका है। जल्द ही सभी विषयों पर फैसला ले लिया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि यह योजना सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे के बीच लागू रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें